Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एडम गिलक्रिस्ट ने बताया वो कारण जिसकी वजह से विदेशों में जीत हासिल नहीं कर पाती हैं टीम इंडिया

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम पिछले कुछ साल से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।  भारतीय टीम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और खासकर टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नंबर एक पर मौजूद हैं,  लेकिन इस दौरान विराट कोहली या कोई भी भारतीय टीम को एशिया से बाहर सफलता नहीं दिला सके।

भारतीय टीम की एशिया से बाहर जाते ही होती है कड़ी परीक्षा

भारतीय टीम को जैसे ही एशिया से बाहर निकली इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई लेकिन वहां टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। विदेश में जाकर इस नंबर वन टीम को निराश होना ही पड़ा। ये सिलसिला इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर भी जारी रहा जहां भारत टेस्ट सीरीज में चार मैचों के बाद 1-3 से पीछे चल रही है।

भारत की विदेशी दौरों पर हार को लेकर बोले एडम गिलक्रिस्ट

भारतीय टीम में एक जबरदस्त संतुलन नजर आता है। इसी में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच बेहतरीन तालमेल देखा गया लेकिन विदेशी जमीं पर जाते ही इस टीम को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भारत की इसी परेशानी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने बड़ी सलाह दी है।

मानसिकता मजबूत करने की है जरूरत

एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि

 “विदेशी दौरों पर खेलना चुनौतीपूर्ण होता है। मुझे लगता है कि भारत के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है और कुछ अच्छे बल्लेबाज हैं। भारत के पास विराट कोहली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उनके पास विदेशी दौरों पर खेलने की क्षमता हैं शायद ये मानसिक क्षमता की बात ज्यादा है।”

कोहली की कप्तानी पॉजिटिवनेस से भरपूर

एडम गिलक्रिस्ट ने आगे विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कहा कि

कोहली की कप्तानी में काफी दृढ़ संकल्प नजर आता है और सकारात्मकता से अपनी टीम को आगे बढ़ाते हैं। मैं तकनीकी रूप से इस पर कमेंट करने योग्य नहीं हूं क्योंकि मैंने सिर्फ हाइलाइट्स देखे हैं। विराट ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने और अपने देश की टीम को आगे ले जाने के लिए जुनूनी हैं।”

ऑस्ट्रेलियाई दर्शक हमेशा करते हैं विरोधी टीम के खिलाड़ियों को परेशान

ये तो हर किसी को पता है कि विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों से रिश्तें अच्छे नहीं हैं। इस साल के अंत में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है।

कोहली के इन रिश्तों को लेकर गिली ने कहा कि

ऑस्ट्रेलियाई दर्शक हमेशा ही प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों को काफी परेशान कर देते हैं। उस अंतिम दौरे के बाद से विराट काफी परिपक्व हो चुके हैं।”

कप्तान विराट कोहली

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एडम गिलक्रिस्ट ने बताया वो कारण जिसकी वजह से विदेशों में जीत हासिल नहीं कर पाती हैं टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.