इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपीसी सिंह अब एक प्रशिक्षक के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।
पांचवें टेस्ट में राहुल द्रविड़ का ये रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली!
सात साल पहले अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलेने वाले आरपी सिंह ने बुधवार को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने बताया कि वह अब युवा प्रतिभाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वह उन्हें इस प्रकार से प्रशिक्षित करेंगे कि वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें ।
बिग बॉस के 12वें सीजन में ये भारतीय क्रिकेटर बिखेर सकता है अपने जलवे
लखनऊ के गोमतीनगर के रहने वाले आरपी सिंह ने 13 साल पहले चार सितंबर, 2005 को पहला अन्तरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। आरपी सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 82 मैच ही खेल सके हैं।
इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक विकेट चटकाए हैं। आरपी सिंह ने अपना अन्तिम मैच 16 सितम्बर, 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।इस पूर्व तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम की ओर से 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश 40, 69 और 15 विकेट अपने नाम किए हैं।
श्रीलंका के इस गेंदबाज की एक साल बाद एशिया कप में हुई वापसी, ये खिलाड़ी हुआ बाहर
आरपी सिंह ने बताया कि वह अभी मैं ग्रेटर नोएडा में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षण देने के लिए क्रिकेट अकादमी चला रहा रहे हैं। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में आरपी सिंह ने बताया कि अभी मैं केवल क्रिकेट कमेंटरी और कोचिंग में युवाओं को प्रशिक्षण दूंगा।
आरपी सिंह हाल ही क्रिकेट से संन्यास लेने वाले उत्तरप्रदेश के दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले मोहम्मद कैफ ने क्रिकेट से संन्यास लिया था।
ये हैं दुनिया का एकमात्र गेंदबाज जिसने करियर में कभी नहीं डाली एक भी वाइड गेंद, जानिए