Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन खिलाडिय़ों को दिया जाएगा आराम

खेल डेस्क। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ चार अक्टूबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आराम दिया जा सकता है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में इतने टूर्नामेंट जीत चुकी है भारतीय टीम

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कप्तान विराट कोहली की चोटिल कलाई पर अपडेट मिलने के बाद राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कप्तान विराट को कलाई में चोट है।

इसके लिए उनके परीक्षण हो चुके हैं, अब टीम चयन के लिए बस राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सहयोगी स्टाफ से विराट के चिकित्सीय अपडेट का इंतजार है।

सूत्र ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि विराट कोहली को कलाई की चोट कैसे लगी। बताया जा रहा है कि अगर विराट कोहली की चोट गंभीर हुई तो केवल एक मैच के लिए टीम का चयन किया जाएगा। अन्यथा दोनों मैचों के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स के डार्सी शॉर्ट ने वनडे क्रिकेट में बनाया छक्कों का ये विश्व रिकॉर्ड

सूत्र ने बताया कि राष्ट्रीय चयनकर्ता तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को इस टेस्ट सीरीज से देंगे। इस सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौका दिए जाने की उम्मीद है।

Asia cup 2018: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हरा 7वीं बार चैंपियन बना भारत

भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। मंयक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए 90 रन की पारी खेलकर अपना दावा पेश किया है।