Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मशाल का इस्तीफा

काबुल, 19 सितम्बर: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के चेयरमैन आतिफ मशाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पद पर उनके तीन साल का कार्यकाल बाकी था। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मशाल ने कहा कि अफगानिस्तान की सरकार उन्हें एक अन्य अभियान सौंप रही है, जो जल्द ही शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल जनवरी में मशाल ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला था। उन्होंने पांच साल का करार किया था लेकिन उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में एसीबी के पूर्व उप-चेयरमैन अजीज उल्लाह फजल उनके स्थान पर चेयरमैन का पद संभालेंगे।

The post अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मशाल का इस्तीफा appeared first on SportzWiki Hindi.