Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राहुल ने तोड़ा राहुल का ये भारतीय रिकॉर्ड, विश्व रिकॉर्ड से चूके

खेल डेस्क। भले ही इंंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मैच में भारतीय टीम की स्थिति अच्छी नहीं हो, लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने इस मामले में विराट को बताया दुनिया सबसे खराब कप्तान

राहुल ने टीम इंडिया की ओर से किसी एक टेस्ट शृंखला में सर्वाधिक कैच लेने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है।केएल राहुल ने क्षेत्ररक्षक के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की शृंखला में 14 कैच लेकर ये नया भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

B'day Special : टेस्ट मैचों में लाला अमरनाथ ने भारत के लिए लगाया पहला शतक, महिला फैन ने दिया था ये इनाम

केएल राहुल से पहले राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004-05 में चार मैचों में सबसे ज्यादा 13 कैच पकड़े थे। भारतीय सलामी बल्लेबाज राहुल अन्तिम मैच की दूसरी पारी में मेजबान टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का कैच लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

हालांकि केएल राहुल इस मामले में अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाने से केवल दो कैच दूर रह गए। किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी के नाम दर्ज है।

EngvInd: भारतीय टीम पर मंडराए संकट के बादल, लेकिन इस खिलाड़ी से है उम्मीदें

कंगारू टीम के इस पूर्व खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ 1920-21 में पांच मैचों की एशेज शृंखला में 15 कैच पकड़े थे। इस मामले में भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज बने कुक

भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने इंग्लैंड के खिलाफ 1974-75 में छह मैचों में 14 कैच पकड़े थे।हालांकि अपना विदाई मैच खेल रहे एलिस्टेयर कुक के पास इस मामले में विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाने का अभी भी मौका है। वह इस सीरीज में 13 कैच पकड़ चुके हैं।