खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी को बेताब बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह अपनी घरेलू टीम पंजाब के लिए विजय हजार ट्रॉफी में इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Asia Cup 2018: अफगानिस्तान बांग्लादेश पर पड़ा भारी, 136 रनों से हराया
अगले साल होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में लगे युवराज सिंह ने विजय ट्रॉफी में लगातर दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि वह दोनों ही मैचों अर्धशतक बनाने से चूक गए हैं।
क्रिकेट छोड़ इस मैदान पर अब अपना जलवा दिखाएंगे विराट कोहली!
युवी ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 48 रन की पारी ख्ेाली जबकि आज खेले जा रहे दूसरे मैच मेें उन्होंने विदर्भ के खिलाफ 41 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पहले मैच में युवराज सिंह ने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी कर पंजाब को अच्छी स्थिति में पहुंचाया था।
जन्मदिन पर इस भारतीय ऑलराउंडर का रिकॉर्ड तोडऩे से चूके राशिद खान
जबकि दूसरे मैच में युवराज की 41 रन की शानदार पारी की मदद से पंजाब ने विदर्भ के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 287 रन का स्कोर खड़ा किया है। युवराज सिंह ने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए हैं।
युवराज सिंह ने भारतीय टीम की ओर से आखिरी वनडे वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल जून में खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने 39 रन बनाए थे। मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसी के घर में 93 रन से हराया था।