15 सितंबर से एशिया कप का आगाज हो गया हैं. भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच 19 सितंबर को एशिया कप में ग्रुप स्टेज का लीग मुकाबला खेला जाना हैं. लेकिन शायद आप अबतक इस बात से अंजान होंगे, कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 3 मुकाबले हो सकते हैं.
19 सितंबर को ग्रुप स्टेज मैच हैं फिक्स

बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को ग्रुप स्टेज का मैच तो फिक्स हैं. यह मैच आप भारत के समयनुसार शाम 5 बजे से देख सकते हैं. इस मैच के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें के प्रशंसक पूरी तरह तैयार हैं और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
23 सितंबर को सुपर-4 में हो सकता हैं दूसरा मुकाबला

बता दें, कि 23 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में दूसरा मुकाबला खेला जा सकता हैं. दरअसल, अगर दोनों टीमें सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करेंगे, तो 23 सितंबर को भी दोनों चिरप्रतिद्वंदी टीमों के बीच मैच खेला जायेगा.
वैसे भारत और पाकिस्तान का सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करना लगभग पक्का हैं, क्योंकि इनके ग्रुप में तीसरी टीम हांगकांग की हैं जो एक काफी कमजोर टीम हैं, इसलिए भारत और पाकिस्तान अगर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करते हैं, तो दोनों टीमों के बीच 23 सितंबर को एक जंग होना पूरी तरह से पक्का हैं.
28 सितंबर को दोनों के बीच खेला जा सकता हैं एशिया कप का फाइनल

ग्रुप स्टेज से दोनों ग्रुप से जो दो-दो टीमें क्वालीफाई करेगी. उन चारों टीमों के बीच सुपर-4 खेला जायेगा. सुपर-4 में सभी टीमें आपस में मैच खेलेगी.
सुपर-4 की चारों टीमों में से जो दो टीमें टॉप-2 पर रहेगी उन टीमों के बीच 28 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मैच खेला जायेगा. टॉप-2 पर रहने की भारत और पाकिस्तान की लगभग पूरी संभवना हैं, इसलिए इन दोनों टीमों के बीच एशिया कप का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जायेगा.
The post एशिया कप में एक या दो बार नहीं, बल्कि कुल तीन बार भिड़ेगी भारत और पाकिस्तान, जाने कब और कहां होंगे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.