Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी : पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर ने फिर चयनकर्ताओं को किया गलत साबित, खेली तूफानी पारी

विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में मुंबई की ओर से खेलते हुए पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार शतकीय पारियां खेली हैं. एलीट ग्रुप ए में मुंबई और रेलवे के बीच राउंड 4 का मैच खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम ने शॉ और अय्यर की जबरदस्त पारियों की बदौलत 400 का स्कोर खड़ा किया.

शॉ की विस्फोटक पारी

मुंबई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए पृथ्वी शॉ ने 129 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 159.26 के स्ट्राइक रेट की इस पारी में शॉ ने 81 गेंदों पर 14 चौके 6 छक्के लगाए.

वहीँ कप्तान रहाणे 3 रन ही बना सके. जबकि इसके बाद आए श्रेयस अय्यर ने भी 144 रनों की शानदार पारी खेली. पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर ने साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 161 रनों की साझेदारी की. पृथ्वी 26वें ओवर में प्रशांत अवस्थी की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौटे. इस दौरान टीम का स्कोर 188 रन हो चुका था.

श्रेयस अय्यर ने भी 144 रनों की तूफानी पारी खेली. अय्यर ने 118 गेंदों की अपनी इस पारी में 8 चौके और 10 छक्के लगाए. अय्यर अनुरीत सिंह की गेंद पर कैच आउट हुए.

मुंबई ने बनाया 400 का स्कोर 

पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर की धमाकेदार शतकीय पारियों की मदद से मुंबई ने 5 विकेट खोकर 400 रन बनाए. श्रेयस और पृथ्वी के अलावा सूर्यकुमार और सिद्धेश ने क्रमश: 67 और 30 रनों की पारी खेली. जबकि विकेट कीपर आदित्य तारे 17 रन बनाकर नाबाद रहे. सिद्धेश भी नाबाद लौटे.

वहीँ रेलवे की ओर से अनुरीत सिंह ने 10 ओवर में 73 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए. जबकि एसीपी मिश्रा और प्रशांत अवस्थी को 1-1 विकेट मिला. इस मैच से पहले मुंबई ने दो मैच खेले हैं. जिसमें दोनों में जीत दर्ज की. जबकि रेलवे ने अपने दो मैचों में दोनों गंवाए. इस मैच में भी मुंबई की जीत लगभग तय नज़र आ रही है.

The post विजय हजारे ट्रॉफी : पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर ने फिर चयनकर्ताओं को किया गलत साबित, खेली तूफानी पारी appeared first on SportzWiki Hindi.