दुबई, 29 सितम्बर: अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) फ्रेंचाइजी नंगरहार लियोपार्ड्स ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। एपीएल के पहले संस्करण की शुरुआत यहां पांच अक्टूबर से हो रही है।
नंगरहार लियोपाडर्स टीम ने वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल को अपना आइकन प्लेयर बनाया है।
लियोपार्ड्स ने इसके अलावा मुजीब उर रहमान, बेन कटिंग, शफीकउल्लाह शफक, नजीबुल्लाह तराकी, मिशेल मेक्लेगन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद हफीज, रहमत शाह, नवीन उल हक, जहीर खान, संदीप लामिछाने, फजल हक, इमरान जनत जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।
17 वर्षीय मुजीब जरदान एपीएल लीग में सबसे युवा खिलाड़ी होंगे और ननगरहार लियोपार्ड्स की ओर से खेलेंगे।
भारत के लिए 161 वनडे और 33 टेस्ट खेलने वाले प्रसाद आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के कोच हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के भी कोच रह चुके हैं।
The post एपीएल : नंगरहार लियोपार्ड्स के मुख्य कोच बने प्रसाद appeared first on SportzWiki Hindi.