खेल डेस्क। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने पदार्पण मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने का कीर्तिमान बनाया था, लेकिन अपने दूसरे ही मैच में उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। पंत के नाम ये रिकॉर्ड चौथे टेस्ट में भारत की पहली पारी में दर्ज हुआ है। इस पारी में मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 132) की शतकीय पारी की मदद भारत ने 273 रन बनाए थे।
EngvInd : विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया ये "विराट" रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को
इस भारतीय पारी के दौरान पंत ने अपने नाम ये शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। इस पारी में पंत 29 गेेंदों का सामना कर शून्य पर आउट हो गए। इसके साथ ही पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर शून्य पर आउट होने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड इंग्लैंड जोस बटलर के नाम था।
जोस बटलर 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थसाउंड में 22 गेंदों का सामना कर शून्य पर पवेलियन लौटे थे। वेस्टइंडीज के डेविड विलियम्स भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न, 1992 में 21 रन आउट हुए थे। चौथे टेस्ट मेें भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को स्पिनर मोइन अली ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
भारत ने विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरिज भी गंवाई, इंग्लैंड ने जीता चौथा टेस्ट
युवा विकेट कीपर पंत इसके साथ ही सबसे ज्यादा गेंद खेलने के बाद जीरो पर आउट होने वाले टीम इंडिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। रिषभ से पहले इरफान पठान और सुरेश रैना भी भारत की तरफ 29-29 गेंदें खेल शून्य पर आउट हुए थे।
गौरतलब है कि नॉटिंघम में अपने पहले टेस्ट मैच में पंत ने विकेट के पीछे सात कैच लपककर भारतीय रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने मैच की पहली पारी में सात और दूसरी में पांच कैच पकड़े थे।भारतीय टीम को चौथे टेस्ट मैच में 60 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली।