Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुक के बाद अब इंग्लैंड को ये खिलाड़ी लेगा क्रिकेट से संन्यास

खेल डेस्क। एलेस्टेयर कुक के बाद अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कोलिंगवुड ने भी मौजूदा सत्र की समाप्ति के बाद पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। कोलिंगवुड अब 24 सितंबर को मिडलसेक्स के खिलाफ अपने अंतिम मैच के साथ पेशेवर क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे।

अब इस भारतीय एथलीट की भी बनेगी बॉयोपिक, शामिल होंगी इस खिलाडिय़ों में

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

काउंटी चैंपियनशिप टीम डरहम ने कोलिंगवुड के संन्यास लेने की जानकारी दी है। डरहम से मिली जानकारी के अनुसार, पॉल कोलिंगवुड मौजूदा सत्र की समाप्ति के बाद क्रिकेट के अलविदा कह देंगे।

B'day Spl : विदेश से आएं इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम में बनाई अपनी विशेष पहचान

साल 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 42 साल के कोलिंगवुड की कप्तानी में इंग्लैंड ने आईसीसी का पहला बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम किया। पाल कोलिंगवुड की कप्तानी में साल 2010 में इंग्लैंड आईसीसी विश्व टी-20 चैम्पियन बनी थी।

ऑलराउंडर पॉल कोलिंगवुड इंग्लैंड की तीन ऐसी एशेज सीरीज टीम में शामिल रहे हैं जिसने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजयी हासिल की थी। पॉल कोलिंगवुड ने अपने संन्यास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैं जानता था कि कभी न कभी यह दिन आ जाएगा, लेकिन मेरे लिए यह आसान नहीं है।

श्रीकांत की हार के साथ ही जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

क्रिकेट से संन्यास लेना मेरे लिए भावनात्मक निर्णय है। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के समय को सही बताते हुए कहा कि मैंने अपने जीवन की सारी बची ऊर्जा इस क्रिकेट को दी है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कोलिंगवुड ने 22 वर्ष पहले प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था। इस दौरान उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 16891 रन बनाए। उन्होंने अपनी अन्तरराष्ट्रीय टीम की ओर से 68 टेस्टों में 4,259 रन बनाए हैं। वहीं 197 एक दिवसीय मैच में उन्होंने 5092 रन बनाए हैं। वनडे में तो उन्होंने 111 विकेट भी हासिल किए हैं।