स्पोर्ट्स डेस्क। इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम संघर्ष के दौर से गुजर रही हैं। इंग्लैंड में भातीय टीम ने सिर्फ टी 20 सीरीज में ही जीत हासिल की हैं। इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को हार मिली हैं। इंग्लैंड में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाबजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन ने एक चौकाने वाला बयान दिया हैं।
इंग्लैंड टेस्ट में विराट ब्रिगेड के लिए खेलेगा भारतीय टीम का ये दूसरा कप्तान
शेन वॉटसन ने इंग्लैंड में खेल रही भारतीय टीम के लिए बयान दिया हैं। अपने बयान में वाटसन ने उम्मीद जताई हैं कि, भारतीय बल्लेबाज इस साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, अधिकतर भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में क्षमता अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर प् रहे हैं इसी वजह से उनके खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली है।
20 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रवि शास्त्री, अमृता सिंह से भी फरमा चुके है इश्क
वॉटसन ने कहा, स्विंग गेंदबाजी को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। अगले साल जब ऑस्ट्रलियाई टीम एशेज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी तो उनके लिए भी परिस्थितियां आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा कि, इंग्लैंड एकमात्र ऐसी जगह है जहां हालात के कारण गेंद ज्यादा स्विंग होती है। वाटसन ने ये भी कहा कि, तीन साल में एक बार इंग्लैंड जाकर वहां आप सफल नहीं हो सकते।
रवि शास्त्री के अफेयर को लेकर इस अभिनेत्री ने किया ये बड़ा खुलासा
वॉटसन ने भरोसा जताया कि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम जरूर अच्छा प्रदेशन करेगी। बता दे, वाटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने अपने बयान का आधार पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बताया।
Herald