Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत सरकार खेल रत्न पुरस्कार से विराट कोहली और मीराबाई को कर सकती है सम्मानित

इंटरनेट डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को जल्द ही भारत सरकार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित कर सकते है। बताया जा रहा है किखेल मंत्रालय विराट कोहली के नाम पर मोहर लगा देता है उनको यह पुरस्कार दिया जाएगा। आपको बता दे की हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (1997) और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद देश के सबसे बड़े खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए है। साथ ही बताया जा रहा है की अर्जुन परस्कारों के लिए जिन 20 खिलाडिय़ों के नाम की सिफारिश की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की खेल मंत्री के अनुमोदन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में ये पुरस्कार देंगे। कोहली के नाम 71 टेस्ट मैचों में 23 शतकों के साथ 6147 रन दर्ज हैं जबकि 211 वनडे में उन्होंने 35 शतकों के साथ 9779 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली उन खिलाडिय़ों में शामिल हैं, जिन्होंने खेल रत्न पुरस्कार से पहले पद्म श्री पुरस्कार हासिल करने में सफलता मिली है। साथ ही भारोत्तोलक मीराबाई चानू को भी देश में के लिए अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। खिलाडिय़ों के नाम की सिफारिशों को अभी खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की सहमति का इंतजार है।

विराट कोहली वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान है साथ ही हाल ही में चल रहें एशिया कप टूर्नामेंट के लिए अभी उनको आराम दिया गया है। वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले 2016 और 2017 में भी खेल रत्न के लिए सिफारिश की गई थी, लेकिन उस समय चयन समिति में उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी।

एशिया कप में टीम इंडिया को है इस पाकिस्तानी गेंदबाज से खतरा, बना रखा है ये खास रिकॉर्ड



Herald