स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया जल्द ही इंग्लैंड दौरे से आने के बाद एशिया कप खेलेगी। भारत इंग्लैंड से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 4-1 से हार गई है। लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला गया पांचवा और अंतिम टेस्ट भी इंग्लैंड ने 118 रन से जीत दर्ज की है। टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत की हर तरफ आलोचना हो रही है। जिसका असर एशिया कप में भारतीय टीम भी रह सकता है।
इंग्लैंड दौरे पर भारत ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज में 2-1 से मात दी। उसके बाद वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से गंवा दी। इससे ज्यादा निराशाजनक टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज रही जिसमें उसकी 1-4 से हार हुई जिसमें से दो मैंचों में उसकी नजदीकी हार हुई जबकि एक मैच वह ड्रॉ करने से चूक गई। अब खिलाड़ियों पर एशिया कप में दबाव देखने को मिल सकता है।
एशिया कप में शिखर धवन, केएल राहुल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, दिनेश कार्तिक ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया में थे। इनमें चहल और भुवनेश्वर कुमार टेस्ट टीम में नहीं थे। वहीं शार्दुल ठाकुर टेस्ट टीम में थे लेकिन कोई भी टेस्ट में नहीं खेल नहीं सके थे।
वहीं अब चयनकर्ताओ की नजर टीम इंडिया पर भी रहेगी। क्योकि टेस्ट में सीरीज में शिखर धवन का प्रदर्शन बेहद ख़राब देखने को मिला है। वहीं बुमराह पर टेस्ट सीरीज की थकान का असर दिखाई दे सकती है। वे करीब एक महीने के टेस्ट प्रारूप के बाद वे अपने डेथ ओवर्स का हुनर कैसे लौटाते हैं यह उनके लिए चुनौती बन सकती है।
टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद
Herald