Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रैड कार्ड मिलने पर रोनाल्डो की आंखों से निकले आंसू

नई दिल्ली 
चैम्पियंस लीग के तहत एक मैच दौरान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो रैड कार्ड मिलने पर रोने लगे।  रोनाल्डो की रोने वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी काफी शेयर किया जा रहा है। दरअसल मैच के दौरान वालेंसिया के डिफैंडर जेसन मुरिया के साथ रोनाल्डो की हलकी-सी भिड़ंत हो गई थी। यह भिड़ंत इतनी आगे बढ़ गई कि रोनाल्डो और जेसन एक-दूसरे पर हाथ तक उठाने पर आमदा थे। मैच के 29 वें मिनट में हुए इस घटनाक्रम के बाद रोनाल्डो को रैड कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया। हालांकि इसके बावजूद जुवैंट्स को रोनाल्डो की गैर-हाजिरी का कोई खास फर्क नहीं पड़ा। जुवेंटस ने 2-0 से जीत दर्ज की। पजानिक ने इस मैच में जुवेंटस के लिए पेनाल्टी पर ही दो गोल किए और इसकी बदौलत इटली के क्लब ने वालेंसिया को उसी के घर में 2-0 से मात दी।