Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीयों को निराश कर अब इस टीम की ओर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं मुरली विजय 

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय हाल ही में इंग्लैड में समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से अपनी चमक बिखरने में असफल रहे थे, इसी कारण उन्हें टीम से भी बाहर होना पड़ा था।

भारत का ये सलामी बल्लेबाज अब इसी देश में खेली जा रही काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने काउंटी टीम एसेक्स की ओर से खेलते मंगलवार को वारेस्टरशर के खिलाफ पहली पारी में 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है।

Asia Cup : भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं ये खास रिकॉर्ड

इस चार दिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारेस्टरशर अपनी पहली पारी में केवल 94 रन ही बना सकी। इसके बाद एसेक्स की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे विजय ने 85 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय उस समय आउट हुए जब एसेक्स टीम का स्कोर 138 रन था। इससे पहले विजय ने टाम वेस्टले के साथ दूसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी स्थिति मेें पहुंचाया।

आज से ठीक 11 साल पहले युवराज सिंह ने बनाया था ये अनोखा रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे जानकर

मुरली विजय ने अपनी पारी के लिए 107 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले मुरली विजय ने नॉटिंघमशायर के खिलाफ भी 56 और 100 रन की पारियां खेल अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया था।

आज पाक के खिलाफ इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

टीम इंडिया को हाल ही इंग्लैंड में खेलीगई पांच मैचों की सीरीज मेें मेजबान टीम के खिलाफ 4-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज मेें मुरली विजय अपने बल्ले से प्रभावित करने में असफल रहे थे। इस सीरीज के दो मैचों में वह केलव 26 रन ही बना सके थे।