Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो-यो टेस्ट में फेल हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर, टीम को लगा बड़ा झटका

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2018 से पहले पाकिस्तान के ऑल राउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम यो-यो टेस्ट में फेल हो गए हैं। वहीं साथी खिलाड़ी हसन अली और शोएब मालिक टेस्ट में पास हो गए हैं। पाकिस्तान ने अभी तक एशिया कप के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। आल राउंडर खिलाड़ी इमाद को टीम के चयन से पहले एक और मौका मिलेगा टेस्ट पास करने के लिए।


पॉइंट 2 अंकों से चूके इमाद


मिक्की आर्थर की कोचिंग में पाकिस्तान फिटनेस को अधिक तवज्जो दे रही है। इसीलिए यो-यो टेस्ट में न्यूनतम 17.4 अंक अर्जित करना अनिवार्य रखा गया है। लाहौर में लगे ट्रेनिंग कैंप में मौजूद 18 में से 17 खिलाड़ी यो-यो टेस्ट से गुजरे और उन्होंने टेस्ट पास भी कर लिया सिवाए इमाद वसीम के। इमाद कुछ अंको से चूक गए, उन्होंने 17.2 अंक अर्जित किए थे। मंगलवार को उनको टेस्ट पास करने के लिए एक और मौका दिया जाएगा।

हसन अली ने कोहली को छोड़ा पीछे


जिन्होंने यो-यो टेस्ट पास किया उसमे से हसन अली ने 20 का स्कोर किया जोकि भारतीय कप्तान विराट कोहली से भी बेहतर है। विराट को दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने 17.4 के मार्क को आसानी से पास कर लिया। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले यह मार्क कम है लेकिन भारत के 16.1 से यह कहीं ज्यादा है।

CPL 2018 में खेल रहे थे इमाद


29 साल के खिलाड़ी इमाद अभी कैरिबियन प्रीमियर लीग 2018 में जमैका तलवाहस का हिस्सा थे जहां उन्होंने 7 मैचों में 6.74 की इकॉनमी से 6 विकेट झटके थे। एशिया कप शुरू होने होने दो सप्ताह से भी कम का समय बाकी है ऐसे में हरफनमौला खिलाड़ी इमाद यो-यो टेस्ट क्लियर करना चाहेंगे और अपने आप को टीम में चुने जाने के लिए उपलब्ध कराएंगे।


पाकिस्तान का पहला मैच 16 सितम्बर को


एशिया कप 2018 का आयोजन यूएई में होना है, यह पहले भारत में होने वाले थे। एशिया कप का पहला मैच 15 सितम्बर को खेला जाना है। पाकिस्तान का पहला मैच 16 सितम्बर को दुबई में एशिया कप क्वालीफायर्स जीतने वाली टीम से होगा।



Herald