Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, राजस्थान का ये गेंदबाज होगा टीम में शामिल!

खेल डेस्क। दुबई में खेले जा रहे एशिया कप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को ये झटका इस टूर्नामेंट से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोट के कारण बाहर होने से लगा है।

Big Boss 12 : श्रीसंथ ने मैच फिक्सिंग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, 'बिग बॉस 12' में बताई ये भावुक बात

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कमर में चोट के कारण दुबई में चल रहे एशिया कप से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर राजस्थान रणजी टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को टीम में शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दीपक चाहर भारतीय टीम में शामिल होने के लिए गुरुवार को यहां पहुंच गए हैं।

IndvPak : हाईवोल्टेज मैच में केदार जाधव ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामलें में बने पहले भारतीय गेंदबाज

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप चरण के मैच के दौरान मैदान में चोटिल हो गए थे। इस दौरान पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द होने के कारण स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा।

यह घटना पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में घटी जब यह हार्दिक पांड्या अपना पांचवां ओवर डाल रहे थे। उन्हें इस ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने के बाद पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ और वह ज्यादा दर्द होने पर मैदान पर लेट गए। इसके बाद यह भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उठ नहीं पाए और उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा।

Asia Cup 2018: भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदा

इसके बाद से ये आंशका जताई जाने लगी भी कि हार्दिक पांड्या एशिया कप में आगे नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या के साथ जब यह घटना घटी उस समय वह 4.5 ओवर गेंदबाजी कर चुके थे। इस दौरान वह 24 रन देने के बाद एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे।