Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीयों ने कहा धोनी को निकालो टीम से बाहर, तो भड़के स्कॉट स्टायरिस ने कहा हैं तुम्हारे पास उसका कोई विकल्प?

यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. इसके बाद से एक क्रिकेट फैन को लग रहा है कि धोनी को टीम से बाहर कर देना चाहिए. मगर ये बात न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस को पसंद नहीं आयी और उनका इस पर गुस्सा फूटा है.

क्या कहा गुस्से में स्कॉट स्टायरिस ने ?

ट्वीटर पर सूर्य तेजा नाम के एक क्रिकेट फैन ने धोनी को हटाने को लेकर ट्वीट किया. इसमें उसने लिखा ‘‘धोनी के रिटायर होने के बाद विकेट कीपर कौन ? कोई नहीं, भले ही दिनेश कार्तिक धोनी के साथ खेले, लेकिन वह सफल नहीं हैं. भारत में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के अलावा धोनी ने कभी उल्लेखनीय खेल नहीं दिखाया. धोनी एक कीपर के तौर अपने कर्तव्यों से फारिग हो सकते हैं और अगली पीढ़ी के कीपर्स को शिक्षा दे सकते हैं. अब हमें जॉस बटलर की तरह एक कीपर की जरुरत है.”

इस क्रिकेट फैन ने इस ट्वीट में न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस को टैग किया. इसके बाद स्टायरिस ने ने इस फैन को जवाब देते हुए लिखा ”तुम चाहते हो कि वनडे का महानतम विकेटकीपर और बल्लेबाज कभी न खेले ? तुम पागल हो.”

18 सितम्बर को हुए हांगकांग के खिलाफ मैच में हांगकांग के गेंदबाज एहसान खान की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी विकेट कीपर को कैच थामकर आउट हो गए थे. धोनी इस दौरान महज 3 गेंदें ही खेल सके थे. जब वह आउट हुए तो वहां मौजूद फैन्स का रिएक्शन देखने लायक था. सभी अवाक से रह गए थे.

धोनी ने अभी हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर वनडे क्रिकेट में अपने 10 हज़ार रन पूरे किए. वह 324 वनडे मैच अभी तक खेल चूके हैं. जिसमें उन्होंने 55.99 की औसत से 10046 रन बनाए. जिसमें धोनी के नाम 10 शतक और 67 अर्द्धशतक दर्ज हैं.

The post भारतीयों ने कहा धोनी को निकालो टीम से बाहर, तो भड़के स्कॉट स्टायरिस ने कहा हैं तुम्हारे पास उसका कोई विकल्प? appeared first on SportzWiki Hindi.