Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सलमान खान के शो में ‘बिग बॉस’ में नजर आ सकता हैं भारत का यह सबसे विवादित क्रिकेटर

छोटे पर्दे पर का विवादित रियलिटी ‘बिग बॉस 12’ को ऑन एयर होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाला यह शो इस बार यह लोनावला की जगह गोवा में लॉन्च किया जाने वाला है. बता दें कि हाल ही में सलमान गोवा पहुंचे थे. लेकिन पिछले कुछ वक्त से लगातार शो और इसके कंटेस्टेंट्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं. लेकिन अब दो और जानी मानी हस्तियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो इस शो में दिखाई दे सकती हैं. अगर ये दोनों सितारे भी शो का हिस्सा बन गए तो यह और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.

बिंग बॉस में आएँगे नज़र 

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में सलमान ने अपने इस शो के लिए छोटे पर्दे की लोकप्रिय अदाकारा टीना दत्ता को न्यौता दिया है. सिर्फ इतना ही नहीं उनके अलावा पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी और ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’ में नजर आ चुके श्रीसंत को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है.

अभी तक नही हुई पुष्टि 

Sreesanth

हालांकि अब तक इस पर खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ‘बिग बॉस 12’ का हिस्सा बनेंगे या नहीं. गौरतलब है कि इस शो आागाज 16 सितंबर से होने वाला है, खबरों के मुताबिक इसमें सृष्टि रोडे. दिव्या अग्रवाल और शालीन भनोट जैसे सितारे भी प्रतिभागी के तौर पर दिखाई देने वाले हैं. सभी हस्तियां घर के अंदर अकेले ही एंट्री करेंगी, जबकि कॉमनर्स को जोड़ियों में भेजा जाएगा. कुल मिलाकर इसमें 21 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं.

आप को बता दें कि ये पहली नही है जब श्रीसंत किसी शो म नज़र आ रहे है. इससे पहले श्रीसंत अक्सर 2 में भी नज़र आए थे. हालांकि ये फिल्म कुछ ख़ास नही कर पाई थी. और वो साउथ की फिल्मों में भी लगातार सक्रिय है.

The post सलमान खान के शो में ‘बिग बॉस’ में नजर आ सकता हैं भारत का यह सबसे विवादित क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.