वेस्टइंडीज में इन दिनों टी-20 क्रिकेट लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग स्टार खिलाड़ी जमकर धमाल मचा रहे हैं। इस लीग में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के साथ ही कई विदेशी खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसी तरह से इस लीग में शनिवार को जमैका तहलवाज और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया।

जमैका तहलवाज ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को दी 8 विकेट से मात
इस सीजन के कैरेबियन प्रीमियर लीग के 29वें मैच में गयाना अमेजन को जमैका तहलवाज ने आसानी से हरा दिया। गयाना अमेजन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। इसके जबाव में जमैका तहलवाज ने अपने टॉप आर्डर के शानदार प्रदर्शन के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

गयाना अमेजन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खड़ा किया 173 रनों का स्कोर
इस मैच में जमैका तहलवाज के कप्तान आन्द्रे रसेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में न्योते को स्वीकारते हुए गयाना अमेजन वॉरियर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। गयाना अमेजन वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ल्यूक रोंकी का विकेट 18 रन के स्कोर पर ही खो दिया।
लेकिन इसके बाद डेलपोर्ट, हेटमायर और जेसन मोहम्मद ने उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 173 रन तक पहुंचा दिया। जेसन मोहम्मद ने 54 और हेटमायर ने 48 रनों का योगदान दिया।

जमैका तहलवाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीता मैच
इस स्कोर के जवाब में जमैका तहलवाज की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। पहले विकेट के लिए जोनाथन चार्ल्स और ग्लेन फिलिप्स ने 4.3 ओवर में ही 40 रन जोड़ डाले। ग्लेन फिलिप्स 27 रन बनाकर चलते बने तो कुछ देर बाद जोनाथन चार्ल्स भी टीम के 63 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
इसके बाद रॉस टेलर और रोवमेन पावेल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद 114 रन जोड़कर 11 गेंद बाकी रहते अपनी टीम को 8 विकेट से आसान जीत दिला दी। रॉस टेलर 60 और रोवमेन पावेल ने 55 रन की पारी खेली।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post कैरेबियन प्रीमियर लीग- आन्द्रे रसेल की जमैका तहलवाज ने दर्ज की एक और शानदार जीत, गयाना अमेजन को आसानी से पटका appeared first on SportzWiki Hindi.