Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर के बाद शिखर धवन का ट्विटर अकाउंट भी हुआ हैक

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का ट्विटर अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। धवन अभी दुबई में हैं और पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 का मुकाबला खेल रहे हैं। यह किसने हैक किया अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कई लोगों को उनके अकाउंट से मैसेज गया है।

धवन ने खुद दी जानकारी

शिखर धवन का ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी उन्होंने खुद दी। इसके बारे में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सभी से अनुरोध किया कि उनके अकाउंट से गए मैसेज पर ध्यान ने दें क्योंकि यह किसी और की हरकत है। धवन ने लिखा

“हाय फ्रेंड्स! कृपया मेरे हैंडल से गए मैसेज पर ध्यान ने दें। मेरे अकाउंट से छेड़छाड़ की गई थी, लेकिन अब यह सही हो गया है।”

 

गौतम गंभीर का भी हुआ था हैक

धवन से पहले भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का ट्विटर अकाउंट भी 22 सितंबर को हैक हो गया था। उनके अकाउंट से एडम गिलक्रिस्ट, माइकल क्लार्क, कुमार संगकारा और चित्रांगदा सिंह को को मैसेज भेजा गया था।

गंभीर ने भी इसकी जानकारी देते हुए सभी से मैसेज पर ध्यान न देने का अनुरोध किया था। जिस तरफ क्रिकेटरों के अकाउंट हैक हो रहे हैं यह चिंता का विषय है।

शानदार फॉर्म में हैं धवन

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंग्लैंड में काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। टीम में उनकी जगह पर भी सवाल उठने लगे थे लेकिन एशिया कप के पहले तीन मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर उन्होंने सभी का मुंह बंद कर दिया है। अभी भारत को कई महत्वपूर्ण मैच खेलने हैं और उसमें शिखर की अहम भूमिका होने वाली है। शिखर धवन का ट्विटर अकाउंट जरुर हैक हुआ है, लेकिन उन्हें खेल पर ध्यान देने की जरूरत है।

The post गौतम गंभीर के बाद शिखर धवन का ट्विटर अकाउंट भी हुआ हैक appeared first on SportzWiki Hindi.