भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के जीवन में आए 6 महीनें पहले का भूचाल अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस साल की शुरुआत में शमी पर एक से एक गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाकर अपने हसीन शादी-शुदा जहां को तबाह कर दिया है।

मोहम्मद शमी को है अपनी पत्नी हसीन जहां से जान को खतरा
हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिल रही है और दोनों के बीच जो विवाद चल रहा है उसमें एक और नया ट्वीट्स आ गया है।
अब माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां से खतरा बताया गया है। मोहम्मद शमी ने अपने गृह नगर अमरोह के जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखकर अपने लिए सुरक्षा करने की गुहार लगाई।

अमरोह के जिलाधिकारी से मिलकर की गनर उपलब्ध कराने की गुजारिश
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख टेस्ट तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले ही दिनों इंग्लैंड के दौरे से लौटे हैं और इसके तुरंत बाद उन्होंने अमरोह के जिलाधिकारी हेमंत कुमार से मिलने पहुंचे।
साथ ही वो इसी दिन अपने बड़े भाई हसीब अहमद के साथ एसपी डॉ. विपिन ताडा से भी मिले थे।
उन्होंने जिलाधिकारी को आवेदन पत्र सौंपा और अपनी पत्नी हसीन जहां से जान का खतरा होना बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए जल्द ही अपने लिए गनर को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

अमरोह जिलाधिकारी ने मामला पूरा जानने के बाद शुरू की औपचारिकता
मोहम्मद शमी ने तो अपने लिए अमरोह के जिलाधिकारी से गनर की गुहार लगायी है तो वहीं जिलाधिकारी ने इस प्रार्थना पत्र को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सभी पहलुओं पर इस मामले की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिससे कि औपचारिकता को पूरा करने के बाद मोहम्मद शमी की जान को खतरे में देखते हुए गनर उपलब्ध कराया जा सके।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post मोहम्मद शमी को अपने सबसे करीबी से हैं जान का खतरा, अमरोहा के जिलाधिकारी से लगाई गनर लगाने की गुहार appeared first on SportzWiki Hindi.