Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट छोड़ इस मैदान पर अब अपना जलवा दिखाएंगे विराट कोहली!

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के वर्तमान व रन मशीन विराट कोहली ने टीम को कई अहम मुकाबलों में विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाबी हासिल की है। विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान के अलावा कई विज्ञापनों में भी अपने जलवे बिखेरे है। लेकिन हाल ही में ऐसा सुनने में आ रहा है कि भारतीय टीम के इस आक्रामक बल्लेबाज ने क्रिकेट के अलावा कोई नया काम करने लगे है। दरअसल, विराट के एक लेटेस्ट ट्वीट से सोशल मीडिया पर ऐसी कन्फ्यूज़न हो गया है।

भारतीय वायु सेना में क्लर्क पद पर निकली बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार आज ही करें आवेदन

हाल ही में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है और उसमें केप्चर लिखा है कि वो दोबारा डेब्यू कर रहे है, इस बार फिल्मी मैदान में। 'ट्रेलर द मूवी' के नाम से शेयर किए गए इस पोस्टर में विराट कोहली सुपर हीरो के रूप में पोस्टर में नजर आ रहे है। लेकिन पोस्टर में एक हिंट भी है। भारतीय टीम के कप्तान जिस कपड़े के ब्रांड का प्रमोशन करते हैं ये फिल्म उन्हीं के द्वारा स्पान्सर है। लेकिन ये हो सकता है कि विराट कोहली किसी नए ऐड में नजर आने वाले हैं। लेकिन विराट कोहली अपने इस पोस्टर में शानदार लुक में नजर आ रहे है। वैसे भी विराट कोहली अपनी स्टाइल के लिए जाने जाते है।

2018 : इन बल्लेबाजों ने लगाए वनडे में सबसे ज्यादा शतक, ये भारतीय भी लिस्ट में

विराट कोहली की ये फिल्म 28 सितंबर को जारी होने वाली है और इस फिल्म का नाम 'ट्रेलर: दि मूवी' है। भारतीय टीम का ये आक्रामक बल्लेबाज फिलहाल एशिया कप में अपने जलवे नहीं बिखेर रहा है। विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने के लिए नॉमिनेशन किया गया हैं।