Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविचंद्रन अश्विन के जन्मदिन पर उनके सबसे बड़े आलोचक समेत वीरेंद्र सहवाग ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के एक बड़े स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 17 सितंबर 1986 को जन्मे अश्विन आज 32 वर्ष के हो गए. 2010 में वनडे क्रिकेट के ज़रिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले अश्विन ने अब तक कई उपलब्धियां हासिल की.

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. गेंदबाजी के अलावा वह बल्लेबाजी में भी चार शतक जड़ चुके हैं. आज जन्मदिन के अवसर पर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों और फैन्स ने अश्विन को जन्मदिन की बधाई दी.

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘यह दिन बार-बार आए अश्विन. शुभकामनाएं इसे हमेशा ऐसे ही घुमाते रहो.’

हरभजन ने बधाई देते हुए लिखा ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं अश्विन. आने वाला वर्ष शानदार रहे.’

The post रविचंद्रन अश्विन के जन्मदिन पर उनके सबसे बड़े आलोचक समेत वीरेंद्र सहवाग ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं appeared first on SportzWiki Hindi.