Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अरपिंदर आईएएएफ कांटिनेंटल कप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ओस्ट्रावा| एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अरपिंदर सिंह यहां जारी आईएएएफ कांटिनेंटल कप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। तिहरी कूद एथलीट अरपिंदर ने 16.59 मीटर कूद लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। उन्होंने अगले तीन प्रयासों में 16.33 मीटर की दूरी तय की और कांस्य पर कब्जा जमाया।
25 साल के अरपिंदर ने 16.77 मीटर की दूरी के साथ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वह चार साल में एक बार होने वाली इस प्रतियोगिता में एशिया पैसेफिक टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

अमेरिका के मौजूदा ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन क्रिस्टियन टेलर ने 17.59 मीटर कूद लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

The post अरपिंदर आईएएएफ कांटिनेंटल कप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.