हाल में ही पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने आरोप लगाए हैं कि टूर्नामेंट में टीम इंडिया को विशेष सुविधाएं दी जा रही है. उन्होंने कहा था कि एशिया कप शेड्यूलिंग के अनुसार दुबई में भारत अपने सभी मैच खेल रहा हैं, जिसके चलते अन्य भाग लेने वाली टीमों के खिलाफ अन्याय किया जा रहा है. आगे बोलते उन्होंने आगे कहा हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले को लेकर आईसीसी में जा सकता है.
इस वजह से भारत, दुबई में खेल रहा सभी मैच

मिरर से बात करते हुए बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि
“एशिया कप की शेड्यूलिंग रातोंरात नहीं की गई है. इसके लिए सीईओ से स्वीकृतियां ली गईं, जिसके बारे में एशियाई कप्तानों को नहीं पता है. हमने इस बारें में किसी को भी नही बताया है. यह आसानी से भूला जा चुका है कि एशिया कप भारत में निर्धारित किया गया था, लेकिन हमें पाकिस्तान की वजह से दुबई में टूर्नामेंट खेलना पड़ रहा हैं. हम भी इसको लेकर कोई भी सवाल नही उठा रहे है.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“भारत के खिलाफ खेलने से सभो को काफी ज्यादा राजस्व मिलता है. इसी वजह से हमने दुबई में सारे मैच कराए है. सबको पता है कि दुबई के मैदान काफी ज्यादा बड़े है. ऐसे में भारत के मैच को ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकते है. इससे दोनों देशों को फायदा होगा. वही इसके अलावा हमे एशिया के देशों में क्रिकेट के बढ़ावे पर भी ध्यान देना है. ऐसे में हमे पैसे की जरूरत है. अफगानिस्तान और हांगकांग जैसी आगामी टीमों के विकास के लिए एशियाई क्रिकेट काउंसिल फंड कैसे होगा? इसके लिए हमे पैसे की जरूरत होगी.जो भारत के मैच अच्छी जगह करा कर मिल सकते हैं. इसके बाद भी लोग हमारे उपर ही सवाल उठा रहें है. जोकि गलत है. जो भी लोग सोचते हैं, राजस्व मायने रखता है. “
The post सरफराज और मुर्तजा को भारत का जवाब, इस वजह से एशिया कप के अपने सारे मैच दुबई में खेल रहा हैं भारत appeared first on SportzWiki Hindi.