खेल डेस्क। अंपायर समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का सही प्रयोग करने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का विश्व में कोई सानी नहीं है, जबकि इस मामले में टीम इंडिया के मौजूद कप्तान विराट कोहली की बात की जाएं तो वह अब तक फिसड्डी साबित हुए हैं।
B'day Special : टेस्ट मैचों में लाला अमरनाथ ने भारत के लिए लगाया पहला शतक, महिला फैन ने दिया था ये इनाम
डीआरएस के मामले में महेन्द्र सिंह धोनी का अंदाजा बिल्कुल सही होता है, इसलिए अंपायर समीक्षा प्रणाली को कई बार उनके फैंस ;धोनी रिव्यू सिस्टम भी कह देते हैं।वहीं विराट कोहली से इस मामले में भारत को निराशा मिली है। इस मामले में तो इंग्लैंड के एक पूर्व कप्तान ने तो उन्हें विश्व का का सबसे खराब रिव्यूअर करार दिया है।
EngvInd: भारतीय टीम पर मंडराए संकट के बादल, लेकिन इस खिलाड़ी से है उम्मीदें
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मौजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली के डीआरएस लेने के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें विश्व का सबसे खराब रिव्यूअर करार दिया है।
अंपायर के फैसले पर विरोध जताना एंडरसन को पड़ा महंगा, लगा जुर्माना
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट शृंखला के ओवल में खेले जा रहे अंतिम मैच की इंग्लैंड की दूसरी पारी में विराट कोहली ने दो बार डीआरएस लिया, लेकिन दोनों बार उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा था। इसके कारण भारतीय टीम को दोनों डीआरएस गंवाने पड़े।
टेस्ट क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज बने कुक
रविवार का खेल समाप्त होने के बाद मेजबान टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट््िवटर पर विराट कोहली को सबसे खराब रिव्यूअर बताया। उन्होंने लिखा कि विराट कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, यह तथ्य है, विराट कोहली विश्व के सबसे खराब रिव्यूअर हैं, यह तथ्य है।इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान भारत ने डीआरएस 10वें ओवर और 12वें ओवर में में लिया। दोनों बार गेेंदबाज रवीन्द्र जडेजा थे।