भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों बेहतर लय में नजर नहीं आ रहे हैं। 37 साल के एमएस धोनी भारतीय टीम के लिए विश्व कप 2019 के लिए सबसे बड़े और महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं लेकिन जिस तरह से वो इन दिनों बल्लेबाजी में कुछ संघर्ष कर रहे हैं वो भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है।

महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ मैचों से नहीं दिख रहे अच्छी लय में
इंग्लैंड दौरे पर महेन्द्र सिंह धोनी उस अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर सके जिसके लिए वो जाने जाते हैं। जिसके बाद इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप में भी धोनी का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर सका है और वो रनों के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। एशिया कप में आज खिताबी जंग है जिसके बाद भारत को कुछ समय के लिए वनडे क्रिकेट नहीं खेलना है।

धोनी को सुनील गावस्कर ने दी घरेलु क्रिकेट में खेलने की सलाह
भारतीय घरेलु क्रिकेट में इन दिनों वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने महेन्द्र सिंह धोनी को घरेलु वनडे टूर्नामेंट में एशिया कप के बाद खेलते रहने की सलाह दी है।

धोनी का घरेलु क्रिकेट में खेलना झारखंड के लिए करेगा प्रेरणा का काम
इंडिया टू़डे ने जब सुनील गावस्कर को धोनी के बारे में घरेलु क्रिकेट को लेकर पूछा तो लिटिल मास्टर गावस्कर ने कहा कि
“बिल्कुल धोनी को घरेलु क्रिकेट खेलना चाहिए और साथ ही चार दिवसीय मैच भी खेलने चाहिए क्योंकि इससे वो झारखंड के उभरते खिलाड़ियों में से कई खिलाड़ियों की मदद भी कर सकते हैं। मुझे पता है कि वो टीम(झारखंड) के साथ यात्रा करते हैं, वो सलाहकार के रूप में भी काम करते हैं, लेकिन वास्तव में तो उनके साथ खेलना एक महान प्रेरणा होगी। वो टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए एक महान प्रेरणा हैं।”

धोनी घरेलु क्रिकेट से कर सकते हैं अपनी लय हासिल
धोनी की हालिया फॉर्म को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा कि
“50 ओवर के खेल में आपके पास सीमित अवसर हैं लेकिन अगर आप चार दिवसीय मैच खेलते हैं और लंबी पारी खेलते हैं तो अपनी सहनशक्ति के लिए अपने, अपने पैर जमाने के लिए, सीमित ओवर के फॉर्मेट की लय के लिए बेहतर होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post महेन्द्र सिंह धोनी को विश्वकप से पहले फॉर्म हासिल करने के लिए सुनील गावस्कर ने दी ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.