Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेंट लूसिया स्टार्स ने जीत के साथ कहा कैरेबियन प्रीमियर लीग को अलविदा

रविवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग में सीजन का 24 वां मैच बारबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट लूसिया स्टार्स के बीच खेला गया. इस मैच में सेंट लूसिया स्टार्स के कप्तान किरेन पोलार्ड ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही ठहराते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 20 ओवर में मात्र 135 रन पर रोक दिया. फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. यह सेंट लूसिया स्टार्स की इस सीजन की छठी जीत थी. बता दें, यह टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.

क्रिस्टोफ़र लामोंट को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 2 विकेट झटके. अपने इस प्रदर्शन के बाद इस खिलाड़ी ने कहा कि “जब आप के विशेष प्रदर्शन के बाद टीम जीतती है तो निश्चित रुप से खुशी होती है. इस मैच के बाद मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है.”

इस हार के साथ बारबाडोस ट्राइडेंट्स के फैंस को एक और झटका लगा. दरअसल, टीम के अहम खिलाड़ी व ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज स्‍टीवन स्मिथ चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

इसकी पुष्टि टीम के कप्‍तान जेसन होल्‍डर ने की. होल्‍डर जब रविवार को सेंट लूसिया स्‍टार्स के खिलाफ मैदान पर टॉस के लिए आए तब उन्‍होंने इसकी जानकारी दी. 29 साल के स्मिथ इलाज के लिए स्‍वदेश लौट चुके हैं.

7 मैचों में 185 रन बनाए

कैरेबियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में स्‍टीवन स्मिथ को 7 मैच खेलने का मौका मिला. उन्‍होंने 26.42 की औसत से कुल 185 रन बनाए. इस दौरान उन्‍होंने 3 विकेट भी चटकाए.

इस हार के बाद बारबाडोस ट्राइडेंट्स के कप्तान जेसन होल्‍डर ने कहा कि “हमने मैदान पर अपना शत प्रतिशत नहीं दिया जिस वजह से यह नतीजा निकला. टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया. उम्मीद है कि अगले मैच में हम अपनी गलतियों से सिख सुधार करेंगे.”

The post सेंट लूसिया स्टार्स ने जीत के साथ कहा कैरेबियन प्रीमियर लीग को अलविदा appeared first on SportzWiki Hindi.