Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डिविलियर्स ने किया पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला

पिछली कुछ दिनों से मीडिया में एबी डिविलियर्स के पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की बातें जोरों पर है. अब खुद एबी डिविलियर्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बताया है, कि वह पाकिस्तान सुपर लीग 2019 का हिस्सा होंगे या नहीं.

एबी खेलेंगे पाकिस्तान सुपर लीग 2019 

दूनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक एबी डिविलियर्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की पुष्टि कर दी है, कि वह पाकिस्तान सुपर लीग 2019 खेलेंगे.

उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “हैलो दोस्तों मैं एबी डिविलियर्स, पाकिस्तान सुपर लीग जो दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग में से एक है. जिसमे पाकिस्तान के लोग हमेशा काफी चीयर करते है. जिसे मैं भी पिछले दो-तीन सालों से टीवी पर देख रहा हूं. वह पाकिस्तान सुपर लीग 2019 में थोड़ा अलग होगी, क्योंकी 2019 पाकिस्तान सुपर लीग में मैं भी हिस्सा लूँगा. मैं पीएसएल में खेलने का इंतज़ार नहीं कर पा रहा हूं. आप मुझे जल्द पाकिस्तान सुपर लीग में देखेंगे. आप का शुक्रिया”

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ले चुके है संन्यास 

बता दें, कि एबी डिविलियर्स मई 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है. वह अब सिर्फ दुनियाभर की टी-20 लीग और घरेलू क्रिकेट खेलने वाले है. वह इस साल युएई में होने वाली टी-20 लीग के ब्रैंड अम्बेस्टर भी है.

आईपीएल 2019 में भी खेलते हुए आयेंगे नजर 

बता दें, कि एबी डिविलियर्स यह भी साफ़ कर चुके है, कि वह आईपीएल 2019 में भी खेलते हुए नजर आयेंगे. आईपीएल में वह आरसीबी की टीम से जुड़े हुए है.

उन्हें आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2018 में रिटेन किया था. उनका आईपीएल 2018 में प्रदर्शन भी शानदार रहा था. एबी ने आईपीएल 2018 में कुल 12 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 53.33 की शानदार औसत व 174.54 के स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाये थे. एबी ने आईपीएल के अबतक कुल 141 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 39.53 की शानदार औसत व 150.93 के स्ट्राइक रेट से 3953 रन बनाये थे.

The post एबी डिविलियर्स ने किया पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.