इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में आएं दिन कई अनचाहे रिकॉर्ड देखने को मिलते है। मैदान में बल्लेबाज, गेंदबाज, फील्डर्स कोई न कोई रिकॉर्ड बनाते है। आज हम आपको उन तेज गेंदबाजों के बारें मे बताने जा रहे है। जिन्होंने मैदान में सबसे तेज स्पीड से बॉल डाली है। तो आइए नजर डालिए...
राजस्थान हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
शोएब अख्तर : पाकिस्तान टीम के पूर्व रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से महशूर शोएब अख्तर ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। शोएब अख्तर की गिनती दुनिया के आक्रामक तेज गेंदबाजों के लिस्ट में की जाती है। पाक के इस पूर्व तेज गेंदबाज के नाम सबसे तेज स्पीड में बॉल डालने का रिकॉर्ड दर्ज है। शोएब अख्तर ने 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज स्पीड 161.3 km/h की स्पीड से गेंद डाली।
शॉन टैट : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाजों में से एक है। आॅस्ट्रेलिया के इस आक्रामक गेंदबाज ने अपनी तीखी गेंदबाजी से कई बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है। आॅस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 km/h की गति से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है।
ब्रेट ली : ब्रेट ली आॅस्ट्रेलिया टीम के पूर्व आक्रामक गेंदबाज है। ब्रेट ली ने अपनी तेज गति की गेंदबाजी से कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया है। ब्रेट के नाम सबसे तेज गति से बॉल डालने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज मर्वन अटापट्टू को 160.1 किमी प्रति घंटा की गति से यॉर्कर गेंद फेंककर सीधे बोल्ड किया था।