Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जुवेंटस का विजय क्रम जारी, रोनाल्डो ने दागा पहला गोल

तुरिन| पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रविवार को सीरी-ए में अपने नए क्लब जुवेंटस के लिए पहला गोल दागा। रोनाल्डो के इस गोल की मदद से जुवेंटस ने सासौलो को 2-1 से हरा दिया।रोनाल्डो ने इस मैच से पहले सीरी-ए में जुवेंटस के लिए तीन मैच खेले थे और वह इन तीनों मैचों में एक भी गोल नहीं कर पाया था। लेकिन रविवार को उन्होंने अपने कोच मासिमिलियानो एलेगेरी को निराश नहीं किया।

रियल मेड्रिड को छोड़कर जुवेंटस आए रोनाल्डो ने दूसरे हाफ के पाचवें मिनट में टीम के लिए गोल किया। उन्होंने इसके 15 मिनट बाद एक और गोल दागा।

इसके अलावा खोउमा बाबाकार ने सासौलो और डगलस कोस्टा ने जुवेंटस के लिए इंजुरी समय में गोल किया।

इस जीत के बाद जुवेंटस 12 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है। वही नेपोली आठ अंकों की मदद से दूसरे नंबर पर हैं।

The post जुवेंटस का विजय क्रम जारी, रोनाल्डो ने दागा पहला गोल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.