Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुरली विजय के काउंटी शतक पर एमएसके प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, वापसी को लेकर कही ये बात

भारतीय टीम के टेस्ट ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को इंग्लैंड दौरे के अंतिम दो टेस्ट मैचों की 18 सदस्यी टीम से बाहर कर दिया गया था. टीम से बाहर होने के बाद मुरली विजय ने काउंटी क्रिकेट टीम एसेक्स के साथ करार किया हुआ है. वह साल 2018 के इस बचे हुए काउंटी सीजन में एसेक्स की टीम से खेलते हुए नजर आ रहे है.

मुरली विजय ने अपने काउंटी क्रिकेट के डेब्यू मैच में ही शानदार शतक लगा अपनी टीम एसेक्स को जीत दिलाई थी. उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक लगाया था. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने एक शानदार शतक लगाया था.

विजय के लिए हैं खुशी 

मुरली विजय के काउंटी शतक को लेकर एमएसके प्रसाद ने कहा, “मैं हमेशा मानता हूं, कि जब भी कोई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं होता है, तो उसे अपने फॉर्म को फिर से हासिल करने के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापस जाने की जरूरत होती है, चाहे वह रणजी ट्रॉफी हो या काउंटी क्रिकेट और मुझे खुशी हैं, कि मुरली विजय ने भी कुछ ऐसा किया. जो अब उनके लिए सफल साबित हो रहा हैं. 

अश्विन, जडेजा, कुलदीप किसी भी परिस्थिति में अच्छा करने की रखते हैं क्षमता

भारतीय टीम के स्पिनरों को लेकर कहा, “मुझे अश्विन, जडेजा की क्षमताओं में कभी कोई शक नहीं रहा है. कुलदीप ने भी ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. मुझे पूर्ण विश्वास हैं, कि यह तीनों किसी भी परिस्थिति में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं.”

उन्होंने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि यह कहना उचित नहीं है, कि किसी एक खिलाड़ी को टीम में स्थापित करने के लिए कितने मौके दिए जाने चाहिए. मुझे लगता हैं, कि एक अच्छा अच्छा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जल्द ही सामंजस्य बैठा लेता हैं. 

मैं हमेशा यह कहता रहता हूं, कि हम केवल एक बार चयनकर्ता के रूप में खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं. बाकि उस खिलाड़ी पर निर्भर करता हैं, कि वह अपने लिए कितने मौके तैयार करता हैं. 

The post मुरली विजय के काउंटी शतक पर एमएसके प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, वापसी को लेकर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.