Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज पाक के खिलाफ इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

खेल डेस्क। पहले मैच में हांगकांग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ जीत हासिल करने बाद भारतीय टीम आज एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उरतेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में पाकिस्तान से चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का बदला लेने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।

इस मुकाबले में भारतीय टीम को हांगकांग के खिलाफ की गई गलतियों से पार पाना होगा। भारतीय दर्शकों को भारतीय बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम सलामी बल्लेबाजों कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन द्वारा अच्छी शुरुआत देने के बावजूद बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही थी।

एशिया के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों देशों के दर्शकों में विशेष उत्साह बना हुआ है। इसके साथ ही खिलाडिय़ों में भी इस मुकाबले को लेकर उत्साह बना हुआ है। एशिया कप में वैसे भारत का दबदबा बना हुआ है। वह इस टूर्नामेंट में छह बार खिताब जीत चुका है जबकि पाक टीम को अभी तक दो बार ही इस खिताब पर कब्जा करने में सफलता मिली है।

एशिया कप में अभी तक 13 टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना एक बार भी खिताबी मुकाबले में नहीं हुआ है। गु्रप चरण में ही श्रीलंका के बाहर होने के साथ ही अब अब ये उम्मीद की जा रही है कि भारत और पाकिस्तान पहली बार खिताब के लिए फाइनल में मुकाबला करती नजर आएंगी।

भारत:रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेन्द्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव, युजेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद।

पाकिस्तान:फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शान मसूद, सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), शोएब मलिक, हरिस सोहेल, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी, असिफ अली, मोहम्मद अमिर।