इंटनरेट डेस्क। हाल ही सिनेमा पर्देे पर रिलीज हुई मनमर्जियां फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अभी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के माध्यम से लगभग दो साल बार बड़े पर वापसी करने वाले अभिषेक बच्चन अब दिवंगत गीतकार-शायर साहिर लुधियानवी का किरदार निभाना चाहते हैं। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर इस दिवंगत गीतकार का किरदार निभाने के लिए दो साल से इंतजार कर रहे हैं।
बॉलीवुड के फिल्मकार संजय लीला भंसाली काफी समय से साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के जीवन पर फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन उनकी ये सोच किसी कारण से अभी तक मूर्त रूप नहीं ले सकी है। इस फिल्म के लिए अभी बात नहीं बन पा रही है।मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दिवंगत गीतकार-शायर साहिर लुधियानवी के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने अभिषेक के साथ दो वर्ष पहले मीटिंग भी की थी।
इस फिल्म के बारे में बॉलीवुड के जूनियर बच्चन अभिषेक ने कहा कि दिवंगत गीतकार-शायर साहिर लुधियानवी की बायोपिक के बारे में लगभग दो वर्ष पहले भंसाली ने मुझसे बात की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने मुझसे फिल्म के बारे में कोई बात नहीं की। शायद वह अपने दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्थ हो गए थे।
अभिषेक अब दिवंगत गीतकार-शायर साहिर लुधियानवी की बायोपिक में काम करने के लिए बेहद बेताब नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके लिए संजय लीला भंसाली से बात करने का मन भी बनाया है।मीडिया की खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली ने इस बायोपिक फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से भी बात की थी। उन्होंने दीपिका पादुकोण को अमृता प्रीतम का रोल करने का प्रस्ताव भी दिया था।