Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : जडेजा ने पांचवे टेस्ट में अर्धशतक पूरा करने के बाद की मैदान पर तलवारबाजी, विराट ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच लंदन के कैनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है. यह मैच भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा के लिए शानदार घट रहा है.

रविन्द्र ने पहले तो गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी के 4 विकेट हासिल किये थे. अब उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक अर्धशतक भी लगा दिया है.

जडेजा ने अर्धशतक लगाने के बाद किया तलवारबाजी स्टाइल 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा जब भी अर्धशतक लगाते है, तो वह मैदान पर अपना सिग्नेचर तलवारबाजी स्टाइल किया करते है.

पांचवे टेस्ट में अर्धशतक लगाने के बाद एक बार फिर भारतीय स्टार ऑलराउंडर ने अपना सिग्नेचर तलवारबाजी स्टाइल किया है. उनके इस अर्धशतक को काफी तारीफें मिली है. मैदान पर बैठे सभी दर्शकों ने उनके इस अर्धशतक का अभिवादन तालियों के साथ किया.

बता दें, कि उन्होंने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को मुसीबत से भी निकला है. इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाये है. जिसके जवाब में रविन्द्र की पारी की बदौलत भारत ने 90 ओवर में खबर लिखे जाने तक 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बना लिए है.

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर फिलहाल 75 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे है. वह अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके व एक छक्का लगा चुके है. वह पहली पारी में भारत के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे और अब वह भारत के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने है.

यहाँ क्लिक कर देखे उनके तलवारबाजी स्टाइल का सेलिब्रेशन 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम टीम के स्टार ऑलराउंडर जडेजा ने पांचवे टेस्ट में अर्धशतक लगाने के बाद लवारबाजी स्टाइल का सेलिब्रेशन किया है.

The post वीडियो : जडेजा ने पांचवे टेस्ट में अर्धशतक पूरा करने के बाद की मैदान पर तलवारबाजी, विराट ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.