विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सौराष्ट्र टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। यहाँ सौराष्ट्र की टीम ग्रुप बी में है और अपना पहला मैच पहले ही दिन उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलेगी।
पुजारा और जडेजा को मिली जगह

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे चेतेश्वर पुजारा और रविन्द्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। टेस्ट मैचों में पुजारा का प्रदर्शन ठीक-ठाक था वहीं जडेजा को सिर्फ एक मैच में ही मौका मिला और उन्होंने उसमें शानदार प्रदर्शन किया था। पुजारा भले ही टेस्ट स्पेसिलिस्ट हैं लेकिन लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 54 की औसत से रन बनाये हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज

वेस्टइंडीज की टीम अक्टूबर में भारत के दौरे पर आ रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 4 अक्टूबर से राजकोट में खेला जाएगा। पुजारा और जडेजा दोनों ही भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य खिलाड़ी है और उनका टीम में चुना जाना तय है। इस परिस्थिति में दोनों ही खिलाड़ी 30 सितंबर के बाद इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। विजय हजारे ट्रॉफी 20 अक्टूबर तक खेली जाएगी।
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया मैनेजर ने कहा “जडेजा और पुजारा को टूर्नामेंट के पहले हाफ के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।”
कप्तान की नहीं हुई घोषणा

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम की घोषणा तो कर दी है लेकिन अभी तक कप्तान के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। फिर भी अनुमान लगाया जा रहा है कि चेतेश्वर पुजारा टीम की कप्तानी करेंगे और उनके जाने के बाद जयदेव शाह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस प्रकार है टीम:
जयदेव शाह, चेतेश्वर पुजारा, रविंद्र जडेजा, रॉबिन उथप्पा, शेल्डन जैक्सन, जयदेव उनादकट, समर्थ व्यास, अर्पित वासवडा, एवी बरोट, प्रेरक मांकड़, चिराग जानी, धर्मेंद्र जडेजा, कमलेश मकवाना, युवराज चुदासमा, सौर सानंदिया, अग्निवेश अयच और हार्डिक राठौड़।
The post विजय हजारे ट्रॉफी: एशिया कप से नजरंदाज किए गए चेतेश्वर पुजारा और रविन्द्र जडेजा को सौराष्ट्र टीम में मिली जगह, ये दिग्गज होगा कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.