लाहौर| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। एहसान को तीन साल की अवधि के लिए निर्विरोध रूप से पीसीबी का चेयरमैन चुना गया है।

अंतरिम चेयरमैन और चुनाव आयुक्त न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) अफजल हैदर की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई। इसके बाद एहसान ने तुरंत प्रभाव के साथ पीसीबी के चेयरमैन का पद संभाल लिया। उन्होंने इसके बाद बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के सदस्यों के साथ एक छोटी बैठक भी की।
The post एहसान मनी बने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.