खेल डेस्क। ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने एशिया कप के सुपर चार चरण मैच में बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट हासिल कर एकदिवसीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सात विकेट 37 ओवर में 119 रन पर झटक लिए हैं।
राजनीति को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने कही ये बात
ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने अपने दस ओवर की गेंदबाजी में केवल 29 रन देकर बांग्लादेश के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (17), मुशफिकुर रहीम (21), मोहम्मद मिथुन (09) और मोसद्देक हुसैन (12) को आउट कर एक साल की लम्बी अवधि के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी का जश्न मनाया।
जन्मदिन विशेष: किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं गेल का ये रिकॉर्ड तोडऩा
रवीन्द्र जडेजा ने इससे पहले अपना अन्तिम मैच वेस्टइंडीज में मेजबान टीम के खिलाफ पिछले साल छह जुलाई को खेला था। इस मैच में भारतीय टीम ने विराट कोहली की शतकीय पारी की मदद से जीत हासिल की थी। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रवीन्द्र जडेजा को कमर की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के स्थान पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था।
IndvPak Asia Cup : भारत को हराने के लिए पाकिस्तानी के इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम को दी ये नसीहत
वहीं भारतीय टीम की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने भी दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह ने भी बांग्लादेश को एक झटका दिया। जबकि भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज यजुवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव को इस मुकाबले में अभी तक एक भी विकेट नहीं मिला है।इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम 23 सितम्बर को सुपर चार के अगले मैच में एक बार फिर से पाकिस्तान से मुकाबला करेगी।