Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैरेबियन प्रीमियर लीग- पहले क्वालिफायर मैच मे गयाना अमेजन वॉरियर्स के नाइट राईडर्स को हराया

वेस्टइंडीज में खेली जा रही टी-20 क्रिकेट लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग में लीग दौर खत्म होने के बाद मंगलवार को पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला गया। लीग दौर में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद टॉप-4 में जगह बनाने वाली टीमों में से पहला क्वालियर मैच पहले स्थान पर मौजूद ट्रिनबाओ नाइट राइडर्स और दूसरे स्थान की टीम गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया।

गयाना अमेजन वॉरियर्स ने नाइट राइडर्स को हराकर किया फाइनल में प्रवेश

प्रोविडेंस में खेले गए सीपीएल के इस पहले क्वालिफायर मैच में अंतिम ओवर तक चले जबरदस्त रोमांचक मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स को 2 विकेट से हराकर फाइनल मैच में प्रवेश कर लिया। इस लॉ स्कोरिंग मैच में ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स ने पहले खेलते हुए केवल 122 रन बनाए लेकिन इसके जबाव में गयाना अमेजन ने 1 गेंद रहते 2 विकेट के रोमांचक जीत हासिल की।

ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स पहले खेलते हुए बना सका 122 रन

फाइनल में जगह बनाने के लिए खेले गए इस मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान क्रिस्टोफर ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गयाना अमेजन के गेंदबाजों ने सुनील नरेन की अनुवायी में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए स्टार बल्लेबाजों से लेस ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स को 20 ओवर में केवल 122 रनों के स्कोर पर रोक लिया। 26 रनों के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवाने के बाद आखिर में कोलिन इंग्राम 25, डैरेन ब्रावो 24 और ड्वेन ब्रावो के 22 रनों की मदद से ये स्कोर मुमकिन हो सका।

रोमांचक मैच में गयाना अमेजन ने 1 गेंद रहते हासिल किया लक्ष्य

इस आसान से लक्ष्य पर रोकने के बाद गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन अमेजन वॉरियर्स की भी खराब और धीमी शुरुआत रही। उन्होंने 9वें ओवर में 3 विकेट 29 रन पर खो दिए लेकिन एक सिरे पर शिमरोन हेटमायर जमे रहे। 52 रनों पर 5 विकेट गिरने के बाद हेटमायर और रदरफोर्ड ने छठे विकेट के लिए 50 रनों की अहम साझेदारी कर वापस मैच में ला दिया। आखिर में रोमांचक मुकाबले के बीच अंतिम ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर गयाना अमेजन वॉरियर्स ने लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल का टिकट कटा लिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post कैरेबियन प्रीमियर लीग- पहले क्वालिफायर मैच मे गयाना अमेजन वॉरियर्स के नाइट राईडर्स को हराया appeared first on SportzWiki Hindi.