Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब मलिक ने खेल भावना दिखाकर जीता करोड़ों खेल प्रेमियों का दिल, किया नेक काम, लोगों ने की सराहना

एशिया कप 2018 के सुपर 4 के पहले दिन पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान के 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। इमाम उल हक का विकेट गिरने के बाद कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया, लेकिन शोएब मलिक ने एक छोर संभाल कर रहा। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी और मलिक ने पहले तीन गेंदों में भी टीम को जीत दिला दी।

मलिक ने दिखाया खेल भावना

खेल भावना

शोएब मलिक ने आफताब आलम की गेंद पर छक्का और चौका लगा टीम को जीत दिलाई। इसके बाद आफताब अपने आंसू नहीं रोक पाए। वह बीच मैदान पर ही रोने लगे और शोएब मलिक ने यहाँ खेल भावना दिखाया।

उन्होंने मैच जीत की ख़ुशी मनाने से पहले आफताब को शांत करवाया। मलिक ने गले लगाकर शांत करने की कोशिश की। मैच में खेल भावना दिखाने के बाद शोएब मलिक ट्विटर पर छा गए। लोगों ने उनके इस कदम की काफी सराहना की।

शोएब मलिक के इस व्यवहार के बाद लोगों ने ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया

The post शोएब मलिक ने खेल भावना दिखाकर जीता करोड़ों खेल प्रेमियों का दिल, किया नेक काम, लोगों ने की सराहना appeared first on SportzWiki Hindi.