Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के सबसे बड़े आलोचक ने एक बार फिर से उगला ज़हर, धोनी को टीम से हटा दूसरे को मौका देने की कही बात

महेंद्र सिंह धोनी का हालिया प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. विकेट के पीछे जहाँ धोनी से बेहतर कोई भी नही हैं. वही बल्ले से धोनी की धार लगातार कम हो रही है.

एशिया कप में धोनी अपनी बल्लेबाज़ी की वजह से आलोचकों के निशाने पर आ गए है. वहीं अब एक बार फिर से संजय मांजरेकर ने धोनी की बल्लेबाज़ी पर सवाल उठा दिया है. उनका मानना है कि वर्ल्डकप में भी भारत को उनके विकल्प पर विचार करना चाहिए.

धोनी अब वर्ल्ड क्लास बैट्समैन नही रहें 

एशिया कप के फाइनल के बाद बात करते हुए संजय मांजरेकर का मानना है कि धोनी की बल्लेबाज़ी अब लगातार ख़राब हो है और वो अपने करियर के अंतिम दौरे मे है.

MS Dhoni

धोनी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“जैसा की मै हमेशा कहता रहता हूँ कि अब धोनी में वो बात नही रही है, जो उनमे पहले कभी हुआ करती थी. धोनी अब वर्ल्ड क्लास बैट्समैन नही रहें. फाइनल में भी उन्हें केदार जाधव से पहले नही आना चाहिए थे. जाधव इस समय इन्फॉर्म बैट्समैन है और वो एक बल्लेबाज़ है. धोनी अब उम्मीदों को पूरा करते हुए नज़र नही आते हैं.”

धोनी एक अच्छे विकेटकीपर है 

धोनी की कीपिंग को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“धोनी अभी भी एक अच्छे विकेटकीपर है और सबसे बेहतर है, जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं. कोहली को उनकी जरूरत है. कोहली के पास धोनी के होने से वो वर्ल्ड कप के दबाव को और ज्यादा बेहतर तरह से झेल सकेंगे. धोनी के पास अनुभव है. लेकिन धोनी की बल्लेबाज़ी इस समय एक परेशानी का विषय है. ऐसे में अगर भारतीय टीम उनके बारें में सोच रही है, तो उन्हें धोनी के विकल्प के बारें में विचार करना चाहिये.”

आप को बता दे कि धोंनी का एशिया कप में प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा था.

The post धोनी के सबसे बड़े आलोचक ने एक बार फिर से उगला ज़हर, धोनी को टीम से हटा दूसरे को मौका देने की कही बात appeared first on SportzWiki Hindi.