Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैरेबियन प्रीमियर लीग- एलिमिनेटर मैच में जमैका तहलवाज को क्रिस गेल की सेंट किट्स ने दी मात

वेस्टइंडीज में खेली जा रही टी-20 क्रिकेट लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग अब अपने अंतिम दौर में प्रवेश कर चुका है। कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए है जहां बुधवार को जमैका तहलवाज और सेंट किंट्स एंड नेविस पेट्रिओट्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया।

एलिमिनेटर मैच में जमैका तहलवाज को सेंट किट्स ने दी मात 

क्वालिफायर -1 के मैच के बाद बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में जबरदस्त रोमांच के बीच सेंट किट्स की टीम ने जमैका तहलवाज को 2 विकेट से  हराकर क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर लिया है तो वहीं जमैका तहलवाज का सफर खत्म हो चुका है।

जमैका तहलवाज ने ग्लेन फिलिप्स के शतक की मदद से बनाए 191 रन

विश्व की लोकप्रिय टी-20 लीग में शुमार सीपीएल के इस सीजन का एलिमिनेटर मैच में सेंट किट्स के कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले खेलने उतरी जमैका तहलवाज ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 9 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट खो दिया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स और रॉस टेलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की साझेदारी की।

टेलर के 33 रन के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदो में 103 रनों की पारी खेल अपनी टीम के स्कोर को 20 ओवर में 191 रनों तक पहुंचा दिया।

सेंट किंट्स ने रोमांचक मुकाबले में जमैका तहलवाज को 2 विकेट से हराया

इस बड़े लक्ष्य के जवाब में सेंट किट्स की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और 16 रन के स्कोर पर पहला विकेट खो दिया। इसके बाद क्रिस गेल एक सिरे पर जरूर जमे रहे लेकिन बहुत ही धीमे रहे और 30 गेंदों पर 26 रन ही बना सके। सेंट किट्स को कुछ-कुछ अंतराल में विकेट के झटके लगते रहे लेकिन हर कोई कुछ ना कुछ योगदान देने में कामयाब रहा। ऐसे में डेविचिच के 23 गेंदो पर 50 रन की पारी और बाकी बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान की बदौलत सेंट किट्स ने 1 गेंद बाकी रहते 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post कैरेबियन प्रीमियर लीग- एलिमिनेटर मैच में जमैका तहलवाज को क्रिस गेल की सेंट किट्स ने दी मात appeared first on SportzWiki Hindi.