Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस : एंडी स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को से हारकर शेनझेन ओपन से बाहर

शेनझेन| ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को से हारकर शेनझेन ओपन से बाहर हो गए हैं। पांचवीं सीड वर्दास्को ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मरे को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में वर्दास्को का सामना जापान के योशिहीतो निशियोका से होगा।
लंबे समय बाद चोट से उबर कर वापसी कर रहे मरे अभी भी पीठ के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें अभी अक्टूबर में चाइना ओपन में हिस्सा लेना है। लेकिन चोट के कारण इसमें उनका खेलना तय नहीं माना जा रहा है।

31 वर्षीय मरे ने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में वापसी की थी और तब से वह अपनी पुराने फॉर्म को हासिल करने की कोशिश में जुट हुए हैं।

The post टेनिस : एंडी स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को से हारकर शेनझेन ओपन से बाहर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.