स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप टूर्नामेंट 15 सितंबर से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में एशिया की छः टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का सबसे पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होना हैं। सयुंक्त अरब अमीरात में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान और भारत की टीमों के बीच देखने को मिलेगा। फिलहाल सभी देशों की क्रिकेट टीमें यूएई में पहुंच चुकी हैं। शनिवार को सभी टीमें अभ्यास सत्र में व्यस्त रही।
एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट स्वप्ना के 12 उंगलियों वाले पैरों के लिए जूते बनाएगी adidas
शनिवार को जब भारतीय टीम अभ्यास कर रही थी तो पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक टीम इंडिया के खेमे में जा पहुंचे। इस दौरान शोएब सीधे भारत के पूर्व कप्तान और सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की तरफ बढ़े। धोनी ने शोएब का स्वागत करते हुए अपना हाथ आगे बढ़ाया। इस दौरान धोनी ने कुछ देर शोएब से चर्चा भी की। धोनी और शोएब की चर्चा के दौरान वहा रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल भी मौजूद थे।
बता दे टीम इंडिया एशिया कप में 6 बार की चैंपियन हैं। टीम इंडिया हर वर्ष होने वाले इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती नजर आई हैं। पाकिस्तान के साथ टीम इंडिया का मुकाबला 19 सितंबर को होना हैं। एशिया कप 2018 को जीतने के लिए भर्ती टीम को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं। वही पाकिस्तानी टीम में भी कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया को टक्कर देने में सक्षम हैं।
एशिया कप 2018 में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया हैं। उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान सौपी गई हैं। टीम इंडिया में कप्तान रोहित के अलावा धोनी, चहल जैसे खिलाड़ी हैं जो मैच जिताने में सक्षम हैं। वही पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद आमिर, आलराउंडर हसन अली, फखर जमां और प्रतिभाशाली बल्लेबाज बाबर आजम और हैरिस सोहेल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
Herald