Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लोकेश राहुल ने लगाया अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक 

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मुकाबले में शतकीय पारी खेल भारतीय टीम प्रबंधन के भरोसे पर खरे उतरे हैं।

इस सीरीज के लगातार चार मैचों में असफल रहने के बावजूद लोकेश राहुल ने अन्तिम मैच में मिले मौके का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम की दूसरी पारी में मैच के पांचवें दिन नाबाद 108 रन की शतकीय पारी खेली है। यह उनके करियर का पांचवां टेस्ट शतक है।

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इन बल्लेबाजों ने कप्तान के डेब्यू मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन

उनकी इस पारी की सहायता से इंग्लैंड के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अन्तिम दिन लंच तक पांच विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए। ओवल मैदान में मेजबान टीम ने भारत को 464 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम अभी लक्ष्य से 297 रन पीछे है और उसके पांच विकेट ही शेष हैं।

भारतीय टीम ने मंगलवार सुबह 58 रन पर तीन विकेट से आगे पारी को बढ़ाया उसने अन्तिम दिन अजिंक्या रहाणे (37) और हनुमा विहारी (शून्य) के अहम विकेट गंवाए।

क्या आपने देखी है क्रिकेट में ऐसी पारी?इस बल्लेबाज ने 116 गेंदों पर बना दिए 316 रन

लोकेश राहुल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 126 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए अजिंक्या रहाणे के साथ 118 रन की शतकीय साझेदारी की। लोकेश राहुल ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की सबसे बड़ी पारी अन्तिम मैच में खेली। इससे पहले वह इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे।

एलेस्टर कुक ने तोड़ा संगकारा ये रिकॉर्ड, इस मामलें में ये भारतीय टॉप पर

वह साउथेम्प्टन में 19, 0, नॉटिंघम में 23, 36, लॉड्र्स में 8, 10 और बर्मिंघम में 4 और 13 रन की पारियां ही खेल सके थे। इस कारण अन्तिम टेस्ट में उनके स्थान पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौका दिए जाने की खबरें भी चली थी, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने लोकेश राहुल पर ही विश्वास जताया था।

B'day Special : टेस्ट मैचों में लाला अमरनाथ ने भारत के लिए लगाया पहला शतक, महिला फैन ने दिया था ये इनाम