एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को हो गया है. कुल 16 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली है. एशिया कप 15 से 28 सितंबर तक युएई में होगा.
बता दें, कि भारतीय टीम में चयन के लिए अब सभी खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट अनिवार्य हो गया है, लेकिन इस यो-यो टेस्ट पर लगातार सवाल उठते रहे है और अब एक बार फिर यो-यो टेस्ट सवालों के घेरे में आ रहा है.
एशिया कप के लिए चुनी हुई टीम का क्यों नहीं हुआ अबतक यो-यो टेस्ट ?

यो-यो टेस्ट ने एक बार फिर बीसीसीआई की पॉलिसी पर सवाल खड़े कर दिए है. दरअसल, अबतक एशिया कप के लिए चुनी गई टीम का भी यो-यो टेस्ट नहीं हुआ है.
इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम का भी बाद में यो-यो टेस्ट हुआ था. जिसके चलते अम्बाती रायडू जैसे खिलाड़ी को अपनी जगह टीम से गंवानी पड़ी थी.
एशिया कप में यो-यो टेस्ट के कारण बाहर हुए खिलाड़ी की जिम्मेदारी किसकी ?

एशिया कप के लिए चुने गये 16 खिलाड़ियों का अगर अब यो-यो टेस्ट होता है और अगर चुनी गई टीम में से कोई खिलाड़ी बाहर किया जाता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ? बीसीसीआई की यो-यो टेस्ट पॉलिसी पूरी तरह से सवालों के घेरे में है.
यो-यो टेस्ट में फेल होने के चलते मोहम्मद शमी को 14 जून से 18 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था.
बीसीसीआई की तरफ से यो-यो टेस्ट डेट का कोई अपडेट नहीं

बता दें, कि बीसीसीआई ने एशिया कप की टीम का तो ऐलान कर दिया है, लेकिन उसकी तरफ से अबतक यो-यो टेस्ट की डेट का कोई ऐलान नहीं हुआ है. बीसीसीआई के अधिकारी फिलहाल यो-यो टेस्ट के बारे में बोलने से बच रहे है.
बीसीसीआई के कुछ अधिकारीयों ने इंग्लैंड दौरे के बाद कहा था, कि आईपीएल के कारण हम यो-यो टेस्ट पहले नहीं कर पाये थे, लेकिन आगे की सीरीज के लिए हम पहले ही खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट करा लेंगे और उसके बाद टीम का चयन करेंगे, लेकिन बीसीसीआई अपनी इस बात से पलता हुआ नजर आ रहा है.
आपकों बता दें, कि यो-यो टेस्ट में फेल होने के चलते मोहम्मद शमी 14 जून से 18 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था. वहीं अम्बाती रायडू को भी इंग्लैंड दौरे से इसी के कारण हाथ धोना पड़ा था.
The post चयनकर्ताओ से हुई बड़ी गलती की वजह से एशिया कप के लिए दोबारा से चुनी जायेगी भारतीय टीम! appeared first on SportzWiki Hindi.