Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये रिकॉर्ड को बनाकर विराट कोहली बन गए नंबर वन, इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस सीरिज में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा भारत इस सीरिज की हाल ही बाद भी भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिग में शीर्ष स्थान पर बरकार हैं। साथ ही आपको बता दे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बॉल टेम्परिंग के कारण एक साल के लिए निलंबित ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ को पछाडक़र नम्बर वन टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से यह मुकाम हासिल किया हैं। साथ ही विराट ने अपने इस प्रदर्शन की वजह से स्टीवन स्मिथ अब रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 593 रन बनाने वाले विराट कोहली अब 930 रेटिंग अंकों के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे हैं। इस सीरिज से पहले विराट कोहली स्मिथ से 27 अंक पीछे थे। लेकिन उन्होंने इस सीरिज में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाम पाया हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा की मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए विराट ने राहुल और पंत की तारीफों के पुल बांधे।विराट कोहली ने हार के बाद अपनी टीम के बचाव में कहा सीरीज भले ही हमने 1-4 से गंवाई है लेकिन यह सच है कि हमने पूरे जज्बे के साथ खेला था। पंत और राहुल ने भी यह दिखा दिया कि यह हमारे लिये कितना मायने रखती है।

साथ ही भारतीय टीम को इस सीरिज में दस अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है। टेस्ट रैंकिंग ने भारतीय टीम के अब 115 अंक ही रह गए हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के अब 105 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड श्रृंखला जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है, इंग्लैंड टीम अब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से सिर्फ एक अंक पीछे है।



Herald