भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो कुछ सालों तक जबरदस्त नाम करने के बाद अचानक से गायब हो चले। ऐसे ही खिलाड़ियों मे से एक थे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी…. तमिलनाडू के लक्ष्मीपति बालाजी का जन्म 27 सितंबर 1981 को चेन्नई में हुआ था। जो आज अपने जीवन के 37 बरस पूरे कर रहे हैं।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी हुए 37 बरस के
बचपन से ही क्रिकेट में जबरदस्त शौक रखने वाले बालाजी ने अपने इस शौक को करियर बनाने का सोचा। इसके बाद अपनी कड़ी मेहनत और घरेलु क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर लक्ष्मीपति बालाजी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया। इसके बाद अगले दो साल तक दुनिया ने बालाजी का खूब जलवा देखा।

पाकिस्तानी टीम के सामने बालाजी का दिखता था जलवा
लक्ष्मीपति बालाजी में सबसे खास बात ये रही कि वो भारत के सबसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते थे। वैसे तो लक्ष्मीपति बालाजी का करियर जल्द ही खत्म हो गया लेकिन इनके दो साल के टेस्ट करियर को देखे तो अपने ज्यादातर विकेट पाकिस्तान के खिलाफ ही चटकाएं हैं।
बालाजी ने अपने करियर में 8 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 27 विकेट हासिल किए। इस दौरान आपको ये जानकार हैरानी होगी कि इनमें से 26 विकेट तो बालाजी ने पाकिस्तान के खिलाफ ही झटके हैं।

दो साल में ही भारत के प्रमुख गेंदबाज बन चुके थे बालाजी
लक्ष्मीपति बालाजी टेस्ट क्रिकेट के साथ ही साल 2005 में अपने वनडे करियर में भी खूब छाए रहे। उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। साल 2004 में भारत के पाकिस्तान दौरे पर और साल 2005 में पाकिस्तान के भारत दौरे पर बालाजी ने शानदार गेंदबाजी से अपने आपको टीम में मजबूती से स्थापित कर दिया।

चोट ने करियर को किया खत्म
एल बालाजी जब अपने करियर के चरम पर थे तभी उन्हें चोट का सामना करना पड़ा। चोट ने बालाजी के करियर में बहुत बुरे सपने का किरदार निभाया और उसके बाद तो अंदर-बाहर का खेल शुरू हो गया। ऐसे में जल्द ही लक्ष्मीपति बालाजी का करियर खत्म हो गया। टेस्ट करियर तो चोट के कारण 2005 में ही खत्म हो गया लेकिन सर्जरी के बाद जब 2009 में वापसी की तो वनडे क्रिकेट को कुछ महीनें खींच सके। लेकिन 30 मैच खेलने के बाद 2009 में ही वनडे करियर खत्म हो गया।

मुस्कान के लिए पहचाने जाते थे बालाजी
पाकिस्तान के खिलाफ विकेट लेने के साथ ही बालाजी ने अपने चेहरे की मुस्कान से खास पहचान बनायी। बालाजी हमेशा ही मुस्कुराते ही नजर आते थे। जब बल्लेबाज उन्हें धुलाई करता तो भी बालाजी के चेहरे से मुस्कान गायब नहीं होती थी। इसके लिए उन्हें कई बार तो आलोचना का भी शिकार बनना पड़ा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post बर्थडे स्पेशल- आज है उस भारतीय गेंदबाज का जन्मदिन जिसके सामने बल्लेबाजी करने में सहम जाते थे पाकिस्तानी बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.